फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Can grow a dozen new test center

बढ़ सकते हैं एक दर्जन नए परीक्षा केंद्र

Tue, 29 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Tue, 29 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Can grow a dozen new test center
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
माध्यमिक शिक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए जिला परीक्षा समिति अब भी परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल नहीं कर सकी है। हालात यह हैं कि भारी दबाव के बीच जिला परीक्षा समिति अनंतिम सूची में एक दर्जन और नए परीक्षा केंद्र जोड़ने पर गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार थोक के भाव परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हुआ है। हालात यह हैं कि सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि अपने चहेतों के स्कूलों को परीक्षा   केंद्र बनवाकर उन्हें खुश करने  का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन


यही वजह है कि इस बार अधिक    से अधिक परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए लोग जोर लगा रहे हैं, जिससे वह अपने पक्ष में इन विद्यालयों के संसाधनों का उपयोग कर सकें। हालात यह हैं कि जिला परीक्षा समिति शिक्षा सत्र 2015-16 से शिक्षा सत्र 2016-17 में 10 हजार परीक्षार्थियों की संख्या कम होने  के बावजूद 10 अधिक सेंटर निर्धारित कर अनंतिम सूची जारी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद यह विद्यालय संचालक शांत होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। यह लगातार अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रहे हैं, जिससे जिला परीक्षा समिति के सामने एक दर्जन और नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की चुनौती खड़ी हो गई है।


परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी करने के लिए लगातार मंथन चल        रहा है। जिला परीक्षा समिति में शामिल सभी अधिकारियों के साथ आम-सहमति बनाने के प्रयास चल रहे हैं। सभी की सहमति मिलने के बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
- जेके मलिक, डीआईओएस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed