फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Call teachers if there is a problem in any subject

हाथरस: किसी विषय में समस्या होने पर शिक्षकों को करें फोन

Tue, 14 Feb 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 14 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Call teachers if there is a problem in any subject
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की विषयवार समस्या समाधान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। जिले में प्रत्येक विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की टीम तैयार की गई है। बोर्ड परीक्षार्थी शिक्षकों को फोन कर समस्या का समाधान विषयवार करा सकेंगे।

अभाविप के जिला प्रमुख एवं बागला इंटर कॉलेज में शिक्षक के रूप में कार्यरत संजीव सेंगर का कहना है कि जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को किसी भी समस्या पर संबंधित शिक्षक को फोन काल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बिना आवश्यकता कोई भी छात्र शिक्षक को फोन नहीं करेगा। प्रांत विकासार्थ विद्यार्थी प्रमुख वरुण अग्रवाल ने बताया कि 11 विषयों के लिए शिक्षक मदद के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने बताया कि इनमें हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र तथा वाणिज्य विषय शामिल है। छात्राओं को यदि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वह परिषद के पदाधिकारियों से 918439738672, 7408121570, 7500961646, 916397056460, 7078519115 आदि पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed