फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Buses went to Maha Kumbh, passengers are suffering the consequences

Hathras News: महाकुंभ में गईं बसें, खामियाजा भुगत रहे यात्री

Wed, 05 Feb 2025 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 05 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Buses went to Maha Kumbh, passengers are suffering the consequences
महाकुंभ में रोडवेज बसों के जाने का खामियाजा हाथरसवासी भुगत रहे हैं। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग सहित अन्य कई मार्गों पर बसों में सफर के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रोडवेज बसों की भारी कमी की वजह से यात्रियों को या तो मजबूरन डग्गेमार वाहनों में सफर तय करना पड़ रहा है या फिर एक से दो घंटे तक रोडवेज बस के आने का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन





गौरतलब है कि शासन के आदेश पर डिपो अधिकारियों ने हाथरस डिपो की कुल 65 बसों में से 50 से अधिक बसें महाकुंभ में भेजी गई हैं। इसी तरह अन्य डिपो की बसें भी महाकुंभ में चली गई हैं। इस कारण आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों को रोडवेज बसों के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



बसों के इंतजार में सुबह से लेकर देर रात तक हाथरस शहर के अलावा सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी में भी बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जमा हो रही है, लेकिन बसें न मिलने से यात्री बेहद परेशान हैं। जो बसें आ भी रहीं हैं, वह आगरा और अलीगढ़ से ही पूरी तरह भरकर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनमें पैर रखने तक को जगह नहीं मिल रही। बसों की किल्लत का फायदा निजी वाहन चालक उठा रहे हैं। वह यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर उन्हें वाहनों में ठूंस-ठूंसकर जानलेवा सफर करा रहे हैं। कुल मिलाकर महाकुंभ में बसों के जाने से यात्री सेवाएं चरमरा कर रह गई हैं।







- एक-एक घंटा इंतजार करने के बाद भी आगरा-अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस नहीं मिल रहीं। उन्हें मजबूरी में डग्गेमार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। बसों की कमी को जल्द दूर किया जाना चाहिए।

-विवेक चौधरी, सादाबाद।




महाकुंभ में अधिकतर बसों के जाने से यात्री सेवाएं बदहाल हो गई हैं। इतनी अधिक संख्या में बसों को नहीं भेजना चाहिए था। यहां के यात्रियों का भी ख्याल रखा जाता तो इतनी अधिक दिक्कत न उठानी पड़ती।
-अनुज शर्मा, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed