फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Buses that break down on the route will fall under a special category for repairs.

Hathras News: मार्ग पर खराब होने वाली बसें मरम्मत की विशेष श्रेणी में आएंगी

Mon, 13 Oct 2025 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Buses that break down on the route will fall under a special category for repairs.
दीपावली के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। इस दौरान मार्ग पर अक्सर खराब हो जाने वाली बसों को अब विशेष मरम्मत श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य त्योहारी सीजन में बसों की तकनीकी खराबी से यात्रियों को होने वाली परेशानी को समाप्त करना है।
विज्ञापन

हाथरस डिपो ने उन बसों का डाटा तैयार करना शुरू कर दिया है, जो पिछले कुछ महीनों में बार-बार मार्ग पर खराब हुई हैं। इन बसों की तकनीकी जांच और मरम्मत कार्य सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की प्रत्यक्ष निगरानी में किया जाएगा। इसमें इंजन, ब्रेक, सस्पेंशन, क्लच और टायर की विशेष जांच की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मंगेश कुमार का कहना है कि दीपावली के दौरान यात्रियों की भारी संख्या में आवाजाही होती है। ऐसे में किसी भी बस का रास्ते में खराब होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनता है। इसीलिए, मरम्मत और सर्विसिंग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। दीपावली से पहले सभी बसों की फिटनेस जांच पूरी कर ली जाएगी और किसी भी बस को बिना तकनीकी स्वीकृति के मार्ग पर नहीं उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed