Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bus overturns while trying to save student 14 passengers injured

Hathras News: छात्र को बचाने की कोशिश में पलटी बस, 14 यात्री घायल

Thu, 18 May 2023 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 18 May 2023 12:49 AM IST
सार

जयपुर से बरेली के लिए एक बस 70 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। हाथरस रोड पर नहर से आगे बालाजी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के पास बस के आगे छात्र साइकिल से स्कूल जा रहा था। छात्र की साइकिल को बचाने के प्रयास में चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए, जिससे बस असंतुलित होकर एक तरफ पलट गई।

विज्ञापन
Bus overturns while trying to save student 14 passengers injured
हाथरस रोड पर पलटी निजी बस को हटाती क्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस रोड स्थित पेट्रोल पंप के आगे बुधवार की सुबह सात बजे साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र को बचाने की कोशिश में जयपुर से बरेली जा रही डबल डेकर बस सड़क के एक तरफ पलट गई। बस की चपेट में आने से 13 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बस में सवार 70 में से 14 यात्री घायल हो गए। बस पलटने से करीब आधा घंटे तक मार्ग अवरुद्ध रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से बस को हटवाया। तब आवागमन सुचारु हो सका।

विज्ञापन


जयपुर से बरेली और बरेली से जयपुर बड़ी संख्या में डबल डेकर निजी बसों का संचालन इस मार्ग पर होता है। बुधवार की सुबह जयपुर से बरेली के लिए एक बस 70 यात्रियों को लेकर रवाना हुई। हाथरस रोड पर नहर से आगे बालाजी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के पास बस के आगे कोतवाली के गांव चमरौली निवासी 13 वर्षीय छात्र राहुल पुत्र मुकेश साइकिल से स्कूल जा रहा था।
विज्ञापन


छात्र की साइकिल को बचाने के प्रयास में चालक ने तेजी से ब्रेक लगाए, जिससे बस असंतुलित होकर एक तरफ पलट गई। बस की चपेट में आने से छात्र को गंभीर चोटें आईं और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। उसे निजी चिकित्सालय में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। बस में सवार बरेली जा रहे महेंद्र (30) पुत्र डीलीधर निवासी जूआ जवाहरपुर बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा बस में सवार 14 अन्य यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्री अन्य साधनों से गंतव्य के लिए रवाना हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed