फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bus overturned after crushing the bike

Road Accident: बाइक सवार को कुचलने के बाद पलटी बस, एक की मौत, पांच यात्री गंभीर घायल

Wed, 16 Jul 2025 01:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 16 Jul 2025 01:04 PM IST
सार

अचानक तेज झटका लगा और आंखें खुल गईं, इसके बाद बस पलट गई। एक दूसरे के ऊपर यात्री गिरते गए और बस में चीख पुकार मच गई, उठना चाहा लेकिन उठ नहीं पाईं। यह कहना है हादसे में घायल हुई जरीना का।

विज्ञापन
bus overturned after crushing the bike
मथुरा-बरेली राजमार्ग पर पलटी बस को क्रेन से हटाते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस स्थित मथुरा-बरेली हाईवे पर 16 जुलाई सुबह गांव अहवरनपुर लहरा के पास एक स्लीपर कोच बस ने आगे जा रहे बाइक सवार युवक एजाज (32) को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस भी पलट गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, बस में सवार महिला सहित पांच यात्री भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिला सहित तीन का जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में उपचार चल रहा है। स्लीपर कोच प्राइवेट बस जयपुर से बरेली जा रही थी और इसमें करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन बुलाकर बस सीधी कराई और उसे थाने भिजवाया।

विज्ञापन


हादसा 16 जुलाई सुबह करीब छह बजे हुआ और इसमें मरने वाले एजाज उर्फ नेता गांव टुकसान के रहने वाले थे। परिजनों के अनुसार वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण भोषण करते थे। उन्होंने 15 जुलाई को नई बाइक खरीदी थी और उससे रोज की तरह सब्जी खरीदने के लिए सासनी मंडी जा रहे थे, जब यह अहवरनपुर लहरा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद बस भी पलट गई। एजाज के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार हादसे में बस में सवार जरीना (42) पत्नी इशाक, उनके बेटे इराज (8), अरमान (11), बेटी शमा (17) निवासी गढि़या रंगीन, फरीदपुर, बरेली रोड शाहजहांपुर और फैजल निवासी मीरापुर कटरा शाहजहांपुर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से जरीना, शमा और गुड़िया को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार में थी बस, पलटते ही मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त बस तेज रफ्तार पर थी, बाइक सवार को चपेट में लेने के बाद चालक ने बस को रोकने की कोशिश की, लेकिन बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने अवरोधक से टकराने के बाद पलट गई। उस समय यात्री नींद में थे और बस पलटते ही उनमें चीख पुकार मच गई। ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को एक-एक कर बस से बाहर निकाला। बाद में पुलिस भी पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अन्य सवारियों को पीछे से आ रही बसों में बरेली की ओर रवाना कर दिया।

बस पलटी तो एक-दूसरे के ऊपर गिरते गए यात्री...
अचानक तेज झटका लगा और आंखें खुल गईं, इसके बाद बस पलट गई। एक दूसरे के ऊपर यात्री गिरते गए और बस में चीख पुकार मच गई, उठना चाहा लेकिन उठ नहीं पाईं। यह कहना है हादसे में घायल हुई जरीना का। उन्होंने बताया कि पांच-दस मिनट तक तो बस में सवार यात्री समझ ही नहीं पाए कि आखिर क्या हुआ है। सब एक दूसरे पूछ रहे थे कि क्या हुआ, बस पलटी होने के कारण उठ भी नहीं पा रहे थे। बरेली के फरीदपुर के गढ़ियां रंगीन की रहने वालीं जरीन पत्नी इशाक और उनकी बेटी शमा जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

जरीना ने बताया कि वह जयपुर में साड़ी में डिजाइन बनाने का काम करती हैं और 15 दिन पहले जयपुर आई थीं। हादसे के वक्त वह स्लीपर सीट पर सो रही थीं। पहला झटका लगा तो नींद टूट गई और दूसरे झटके के बाद बस पलट गई। जरीना के दाहिने पैर में फ्रैक्चर आया है, जबकि शमा के हाथ और फैसल के सीने में चोट आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed