{"_id":"5d5997df8ebc3e89c36c3610","slug":"bus-conductor-hit-pregnant-women-sadabad-news-ali2112260180","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस परिचालक ने गर्भवती महिला को दिया धक्का, हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस परिचालक ने गर्भवती महिला को दिया धक्का, हालत बिगड़ी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
निजी बस चालक परिचालकों की मनमानी जारी है। प्राइवेट बस स्टेंड पर एक प्राइवेट बस के परिचालक ने एक गर्भवती महिला को धक्का मार दिया, जिससे महिला की हालत खराब हो गई। महिला ने समय से पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया। अब दोनों ही अस्पताल में भर्ती हैं। इस मामले में परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव गढ़वै अरौठा निवासी राकेश पुत्र मिहीलाल ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाए कि 17 अगस्त को दिन के करीब दो बजे उसका भाई मान सिंह अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी विनीता और उसके पुत्र शुभम को लेकर सादाबाद बाजार से प्राइवेट बस स्टेंड पर बस में बैठने के लिए आए। जब यह लोग मथुरा जाने के लिए टिकट लेने लगे तो तभी प्राइवेट बस के परिचालक ने विनीता को धक्का मारकर बस सेे नीचे पटक दिया, जिससे गर्भवती विनीता की हालत बिगड़ गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने विनीत को सीएचसी पर भर्ती कराया। घटना के बाद विनीता का बच्चा समय से पहले ही पैदा हो गया, जबकि विनीता का उपचार चल रहा है। बस परिचालक ने मान सिंह से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।