फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bum Bum Bhole on Mahashivratri

बम बम भोले, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Fri, 24 Feb 2017 11:28 PM IST
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Fri, 24 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Bum Bum Bhole on Mahashivratri
mahashivratri - फोटो : amar ujala
हाथरस। हाथ में पूजा की थाली, बेलपत्र, पुष्प, दीप और बम बम का उच्चारण। महाशिवरात्रि पर्व पर हर शिवालय में यही दृश्य देखने को मिला। कहीं फूलबंगला सजाए गए तो कहीं भोले भंडारी का भस्म से शृंगार किया गया। भोर होते ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग गई। कोई सिर पर कलश तो कोई कंधे पर कांवड़ लिए भोले के द्वार पहुंचा। कुछ भक्तों की टोली ढोल-नगाड़ों की धुनों पर झूमती नजर आईं।
विज्ञापन


भक्ति का आलम ऐसा रहा कि हर तरफ हर-हर महादेव से गुंजायमान हो गया। शिवलिंग पर दूध, धतूरा तो किसी ने गंगाजल चढ़ाकर भोले बाबा की आराधना की। देर शाम मंदिरों में महाआरती हुई। भक्तों ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर प्रसाद भी बांटा। बृज की द्वार देहरी भोर होते ही शिवभक्ति में डूब गई।
विज्ञापन


शिव मंदिरों में शिव भक्ति गीत और भजनों की गूंज सुनाई देने लगी। भक्त हाथों में पूजा की थाली लेकर मंदिरों की तरफ निकल पड़े। भक्तों ने दुग्ध मिश्रित जल और गंगाजल से भगवान शिव और उनके परिवार की प्रतिमाओं का अभिषेक किया। बेलपत्र, फल, फूल, भांग, धतूरा, मिष्ठान्न, रोली-चावल आदि सामग्री से उनका पूजन किया और सामूहिक रूप से भोलेनाथ की आरती उतारी। दोपहर तक मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। मंदिरों में काफी लबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मंदिरों पर लगा रहा भक्तों का तांता
शहर के मेंडू रोड पर चौबे वाले महादेव, सिटी स्टेशन स्थित गोपेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, रामलीला मैदान में भकाभेंड़ा महादेव, अलीगढ़ रोड पर कैलाश महादेव, आवास-विकास में मनकामेश्वर महादेव, कमला बाजार स्थित कामेश्वर महादेव, बौहरे वाली देवी स्थित शिव मंदिर, चौमुखा महादेव, किला स्थित दुर्गेश्वर महादेव, रामजीद्वारा स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ महोदव, मैंडू रोड स्थित अटलेश्वर महादेव, सादाबाद गेट पर बूटीनाथ महादेव, गड्डा वाला महादेव, चकलेश्वर महादेव, बैनीगंज में पीपल वाला महादेव, नर्मदेश्वर महादेव, तालाब चौराहे पर शिव मंदिर, पंजाबी मार्केट स्थित शिव मंदिर आदि शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही।

कांवड़ियों ने गंगाजल से किया अभिषेक किया,
कई गंगाघाटों से कांवड़ों में गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भोलेनाथ पर कांवड़ों में लगी सुहाग और शृंगार सामग्री अर्पित की। गंगाजल से उनका अभिषेक किया गया। दोपहर तक शहर के मंदिरों पर कांवड़ियों का तांता लगा रहा।

मंदिरों में की गई आकर्षक सजावट
महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के शिव मंदिरों पर आकर्षक सजावट की गई थी। शाम होते ही सभी शिव मंदिर सतरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आए। मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के शृंगार भी अविरल छटा बिखेर रहे थे। भोलेनाथ की अविरल छटा के दर्शन करने के लिए देर रात तक शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा।

बैंड-बाजे के साथ महिलाओं ने चढ़ाई ने जेहर
महाशिवरात्रि त्योहार पर जेहर की परंपरा भी पूरे उत्साह से निभाई गई। नव विवाहिताओं और पुत्ररत्न की प्राप्ति होने वाली महिलाओं ने घर-परिवार और आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ बैंड-बाजों व ढोल के साथ धूमधाम से जेहर चढ़ाईं। शहर की सड़कों पर दोपहर तक बैंड-बाजों की धुनें और महिलाओं के मंगल गीतों के स्वर गूंजते रहे।

रुद्राभिषेक तो कहीं शिव विवाह की धूम
महाशिवरात्रि पर कई शिवालयों में दिन के बाद रात को भीधार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी थी। कहीं रुद्राभिषेक की तैयारी थी तो कहीं शिव विवाह जागरण की। रात से ही मंदिरों में रुद्राभिषेक का क्रम शुरू हो गया था। विद्वानों के मंत्रोच्चारण के बीच भक्त भगवान भोलेनाथ पंचामृत के साथ विभिन्न वस्तुओं से अभिषेक कर रहे थे। कुछ मंदिरों में हवन-यज्ञ भी किए गए।


कहीं ठंडाई तो कहीं खीर का प्रसाद
मंदिरों में प्रसाद वितरण की भी होड़ रही। सुबह मंदिरों के अलावा बाजारों में भी भंाग मिश्रित ठंडाई से भोलेनाथ का भोग लगाया गया। शाम को मंदिरों में कहीं खीर तो कहीं पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed