फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bullion traders will fill prison movement

अब जेल भरो आंदोलन करेंगे सराफा कारोबारी

Tue, 05 Apr 2016 12:21 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। सराफा कारोबार पर केंद्र सरकार द्वारा एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाए जाने के विरोध में चल रहा सराफा कारोबारियों का आंदोलन 34वें दिन उग्र हो गया। सराफा व्यापारियों और अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी आंदोलन में शामिल हुए। सराफा बाजार से कारोबारियों का प्रदर्शनकारी जुलूस शहर के विभिन्न बाजारों में होकर निकाला गया। लाउडस्पीकर से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


जुलूस पसरट्टा बाजार, मोती बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार, घंटाघर, बैनीगंज, बागला मार्ग, गुड़हाई बाजार होता हुआ सराफा बाजार पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। वक्ताओं ने कहा कि इतने दिन की हड़ताल होने के बाद भी केंद्र सरकार ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। यही हाल रहा तो जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। कारोबार लगातार बंद रहने से मजदूरों के सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं। वह कर्ज लेकर गुजारा करने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार को उनके मासूम परिवारों पर कोई तरस नहीं आ रहा। सभा में राधेश्याम अग्रवाल, मदन मोहन अपना वाले, अशोक बागला, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, किशन लाल शर्मा, आरके सिंह, बौ. रमनमूर्ति शर्मा, विकास शर्मा, बलवीर वर्मा, सत्यप्रकाश रंगीला, कृपेंद्र सिंह, सौरभ अग्रवाल, धीरेंद्र पाठक, आलोक, गिर्राज किशोर गुप्ता, महेश चंद्र वर्मा, अनिल वार्ष्णेय, हरीमोहन गुरुजी, रवि बच्चू, दीपेश अग्रवाल, अमलेश बंसल, सुरेंद्र वार्ष्णेय, राजेश अग्रवाल, राकेश संटू, मुकेश कुमार सहित काफी व्यापारी शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed