{"_id":"6543d96a61bb81e3b60c28f6","slug":"bullet-shot-in-married-woman-hand-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विवाहिता के हाथ में लगी गोली, महिला हुई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विवाहिता के हाथ में लगी गोली, महिला हुई गंभीर घायल
Thu, 02 Nov 2023 10:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:46 PM IST
सार
सुबह उपेंद्र सिंह के घर से गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी। आवाज सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि सोनी (35) पत्नी उपेंद्र सिंह की हथेली में गोली लगी हुई थी।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ काेतवाली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सिकंदराराऊ कोतवाली के कासगंज मार्ग स्थित गांव गंगागढ़ी में बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि 2 नवंबर की सुबह उपेंद्र सिंह के घर से गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी। आवाज सुनकर काफी लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि सोनी (35) पत्नी उपेंद्र सिंह की हथेली में गोली लगी हुई थी। घायल महिला को तत्काल सीएचसी लाया गया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने के बाद घायल महिला कोतवाली नहीं आई और न हीं मजरूबी चिट्ठी थाने से ली गई। पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर कोतवाली में नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में चर्चा थी कि विवाद किसी चक रोड का था।
विज्ञापन