{"_id":"5c816ac6bdec2213e76c15fb","slug":"bull-died-of-gunshot-wounds-hinduvadion-expressed-anger-at","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से सांड़ मरा, हिंदूवादियों ने जताया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से सांड़ मरा, हिंदूवादियों ने जताया गुस्सा
Fri, 08 Mar 2019 12:32 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अहियापुर में सांड़ की मौत के बाद जानकारी करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। गोली लगने से अहियापुर कलां में एक सांड़ की मौत हो गई। यहां पहुंचे हिंदूवादी नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया। पोस्टमार्टम के बाद सांड़ को दफना दिया गया।
यूं तो हर तरफ आवारा सांड़ घूम रहे हैं, जिनसे लोग काफी परेशान हैं। कई जगहों पर तो सांड़ के हमले से मौत भी हो चुकी है, इसलिए लोग मौका देखते ही सांड़ों पर हमला भी कर रहे हैं। गुरुवार को अहियापुर में एक सांड़ को किसी ने गोली मार दी, जिसके चलते वह काफी देर तक इधर-उधर भटकता रहा और फिर उसकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और सांड़ की मौत को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।
इधर, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद कोतवाल प्रवेश राणा मौके पर पहुंच गए और गुस्साए लोगों को शांत कराया। यहां पर पशु चिकित्साधिकारी भी जानकारी मिलते ही पहुंच गए। सांड़ के शव का पोस्टमार्टम हुआ और फिर उसे दफना दिया गया। इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि सांड़ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद इस बात की पुष्टि होगी कि सांड़ की मौत गोली लगने से हुई है या नहीं।