{"_id":"5da36e168ebc3e939d46b800","slug":"bulandshahr-district-administration-demands-additional-financial-assistance-to-the-families-of-the-deceased-hathras-news-ali21614004","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक मदद दिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर जिला प्रशासन से मृतकों के परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक मदद दिए जाने की मांग
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को अतिरिक्त मदद देने की मांग
नगर पालिकाध्यक्ष ने डीएम बुलंदशहर को लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नरौरा में हुए सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को सीएम द्वारा घोषित आर्थिक मदद जल्द से जल्द दिलाए जाने के लिए नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने डीएम बुलंदशहर को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम की घोषणा के अलावा जिला प्रशासन स्तर से पांच-पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मदद दिए जाने की मांग की है।
नगर पालिकाध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि नरौरा गंगा घाट सड़क दुर्घटना में सात तीर्थ यात्रियों की मौत हुई थी। इनमें से पांच तीर्थ यात्री जिले के थाना चंदपा के गांव मोहनपुरा के निवासी हैं। यह सभी एक ही परिवार से हैं। उन्होंने कहा है कि सभी ग्रामीण अत्यंत ही गरीब परिवार से हैं और पिछड़ी जाति से हैं। एक ही परिवार के यकायक मौत के बाद यह परिवार पूरी तरह से सदमे में है।
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा पीड़ित परिजनों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की गई। यह धनराशि परिजनों तक नहीं पहुंची है। नगर पालिकाध्यक्ष ने डीएम बुलंदशहर से मांग की है कि पीड़ित परिवार को सीएम की घोषणा वाली आर्थिक मदद जल्द से जल्द दी जाए और जिला प्रशासन बुलंदशहर अपने स्तर से पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद अतिरिक्त मुहैया कराए।