{"_id":"6689dc90b0229184b507cbf5","slug":"buffalo-thief-caught-and-handed-over-to-police-hathras-news-c-62-1-sali1024-102275-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भैंसा चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भैंसा चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Sun, 07 Jul 2024 05:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव लालगढ़ी के निवासियों ने भैंसा चोरी कर ले जा रहे एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
गांव निवासी भूरा ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा है कि शनिवार की सुबह चार बजे जब वह भैंसा का चारा डालने गया था तो भैंसा खूंटे पर नहीं था। उसने भतीजे को बुलाया। दोनों टाॅर्च लेकर भैंसा को तलाश करते हुए गांव बटपुरा की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति भैंसा लेकर जा रहा था तो दूसरा व्यक्ति बाइक पर पीछे भैंसा को हांकते हुए चल रहा था। वह दोनों उनको देखकर भागने लगे। बाइक सवार तो निकल गया, लेकिन पैदल चल रहे व्यक्ति को भैंसे सहित पकड़ लिया। पूछने पर उसे अपना नाम छल्लो पुत्र ऊदल निवासी धातुरा खुर्द थाना हाथरस गेट और दूसरे का नाम सोनू निवासी लालगढ़ी सादाबाद बताया।