फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSP declares candidates for seven seats

बसपा ने सात सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए

Fri, 03 Nov 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Fri, 03 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
 BSP declares candidates for seven seats
बीएसपी - फोटो : Amar Ujala
नगर निकाय चुनाव के लिए बसपा ने अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप एवं महेश चौधरी एवं जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख ने संयुक्त रूप से बसपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर दी। खास बात यह रही कि दिनेश देशमुख को कुछ घंटे बाद ही जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। 
विज्ञापन


बसपा कार्यालय में गुरुवार को बसपा नेताओं ने पार्टी ने प्रत्याशियों को ऐलान किया। इसमें नगर पालिका हाथरस के लिए पार्टी प्रत्याशी कल्पना उपाध्याय पत्नी रामेश्वर उपाध्याय को बनाया गया है। नगर पालिका सिकंदराराऊ के लिए ओमप्रकाश गौतम एडवोकेट पुत्र सोनपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत सादाबाद के लिए रमेशचंद्र गौतम पुत्र चिरंजीलाल गौतम को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत पुरदिलनगर के लिए कैलाशी देवी कुशवाहा पत्नी हर्षकांत कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत मेंडू के लिए धनपत सिंह (डीपी सिंह) पुत्र हुब्बलाल को प्रत्याशी बनाया गया है। नगर पंचायत सहपऊ के लिए भगवान सिंह कुशवाहा पुत्र प्रेमशंकर सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि नगर पंचायत मुरसान के लिए निधि सारस्वत पत्नी शशिकांत सारस्वत को प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि सासनी और हसायन नगर पंचायत के लिए प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को कर दी जाएगी। इस दौरान जिला प्रभारी केसी निराला, जिला प्रभारी इंद्रजीत सिंह, केसी नरूला, रामेश्वर उपाध्याय सहित कई बसपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed