{"_id":"57224dba4f1c1b783ba91e1d","slug":"bsf-personnel-deployed-in-the-death-of-sikandrarau","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ में तैनात सिकंदराराऊ के जवान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ में तैनात सिकंदराराऊ के जवान की मौत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कोलकाता में तैनात क्षेत्र के गांव फरीदाबाद निवासी के जवान मनोज की बीमारी के कारण मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके गांव लगाया गया तो कोहराम मच गया। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शव का अंतिम संस्कार किया गया। सपा नेता यशपाल सिंह चौहान ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र ने अपना लाल खो दिया है।
गांव निवासी हजारी लाल उर्फ फौरन सिंह के 24 वर्षीय पुत्र मनोज को ट्रेनिंग के बाद 11 महीने पहले हैड कांसटेबिल के रूप में कोलकाता में तैनात किया गया था। परिजनों को मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान मनोज को तेज बुखार आया। तकलीफ बढ़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। उपचार के दौरान 27 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।
परिवार में मनोज के छोटे भाई कपिल 17 वर्ष के अतिरिक्त उनके दो बेटे उम्र (चार तथा ढाई वर्ष) हैं। पिता किसान है। मनोज की मौत से पत्नी कुमकुम व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बीएसएफ के सीओ वेद प्रकाश अन्य जवानों के साथ पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे। स्थानीय प्रशासन के तहसीलदार संदीप केला ने गांव पहुंचकर मनोज को श्रद्धांजलि दी। सपा जिलाध्यक्ष ओमवती यादव, ग्राम प्रधान पप्पू यादव, संजीव यादव, राकेश राना, शेखर पुंढीर, वीरेंद्र शर्मा ने मनोज की मौत पर दुख जताया।