फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSF Personnel Accorded Final Farewell with Military Honours

Hathras News: सैन्य सम्मान से बीएसएफ कर्मी को दी अंतिम विदाई

Sat, 11 Apr 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 11 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
BSF Personnel Accorded Final Farewell with Military Honours
बीएसएफ कर्मी का पा​​​र्थिव शरीर पहुंचने पर सैन्य सम्मान देते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
बीएसएफ कर्मी अजय कुमार (56) का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह गांव ओढ़पुरा पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। सैन्य सम्मान व भारत माता की जय के नारों के बीच उनको अंतिम विदाई दी। बेटे अमर ने उन्हें मुखाग्नि दी। अजय कुमार एक अप्रैल को ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर गए थे।
विज्ञापन





ओढ़पुरा के रहने वाले अजय कुमार (56) बीएसएफ की 134वीं बटालियन में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। बुधवार को वह अपनी बटालियन के साथ आगामी चुनाव ड्यूटी के लिए पश्चिम बंगाल (कोलकाता) जा रहे थे। यात्रा के दौरान बुधवार देर रात झारखंड के हजारीबाग रेलवे स्टेशन के पास उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया।
विज्ञापन




साथी जवानों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। देर रात रांची से हवाई मार्ग से पार्थिव शरीर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तथा वहां से सैन्य टुकड़ी शव को लेकर गांव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन







अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग उमड़ पड़े। बीएसएफ की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैन्य परंपराओं के अनुसार अजय के बेटे अमर को तिरंगा सौंपा गया। अजय कुमार ने अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा अमर गुरुग्राम में नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed