फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSA office clerk falls ill after failing to receive charge.

Hathras News: चार्ज न मिलने पर बीएसए कार्यालय के लिपिक की तबीयत बिगड़ी

Fri, 04 Sep 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 04 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BSA office clerk falls ill after failing to receive charge.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोर्ट का आदेश लेकर बृहस्पतिवार की सुबह चार्ज लेने पहुंचे बीएसए कार्यालय के लिपिक की चार्ज न मिलने पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। लिपिक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें होश आया।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू अमरनाथ का 29 मई 2026 को मथुरा ट्रांसफर कर दिया गया था। वर्ष 2024 में बाबू के खिलाफ शिकायत हुई थी, जिस पर तीन सदस्यीय समिति ने जांच भी की थी। तब मामला शांत हो गया था, लेकिन उसी को आधार बनाते हुए शिकायतकर्ता ने फिर से शासन में शिकायत की। इसके बाद शासन स्तर से लंब समय से कार्यालय में जमे अमरनाथ को हटा दिया गया था।
विज्ञापन

शासनादेश के खिलाफ अमरनाथ हाईकोर्ट गए तथा प्रकरण में स्टे ले आए। अमरनाथ के अनुसार उन्हें 18 अगस्त को स्टे मिला था, जब वे चार्ज लेने पहुंचे तो आदेश में हाथरस की जगह जिला भदोई से मथुरा ट्रांसफर लिख गया था। इसलिए बीएसए ने चार्ज नहीं दिया। वे इस त्रुटि को सही कराने के बाद बृहस्पतिवार को चार्ज लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें चार्ज नहीं दिया गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने कहासुनी की, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोर्ट के आदेश पर कुछ दिन पहले चार्ज लेने गया था, लेकिन एक त्रुटि के कारण के कारण चार्ज नहीं दिया गया। त्रुटि सही कराकर जब बृहस्पतिवार को चार्ज लेने पहुंचा तो प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चार्ज नहीं लेने दिया। वहां शिकायतकर्ता के पति भी मौजूद थे। कई दिनों से नौकरी पर न होने के कारण मैं मानसिक रूप से परेशान हूं। इसलिए आज अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार आया।

अमरनाथ, लिपिक, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय

जिस समय लिपिक कार्यालय पहुंंचे थे मैं मौजूद नहीं था। उस समय डॉयट में था। वहां जानकारी मिली कि लिपिक का बीपी बढ़ने से तबीयत खराब हो गई है। वे अब स्वस्थ हैं।
गिर्राज सिंह, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed