फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BSA fined Rs 25,000 for not giving information under RTI

Hathras News: आरटीआई के तहत सूचना न देने पर बीएसए पर 25 हजार रुपये का जुर्माना, वेतन से कटेगी राशि

Fri, 14 Apr 2023 07:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 07:55 PM IST
सार

पांच जुलाई 2022 को नरेंद्र कुमार गौतम ने बीएसए राहुल कुमार पंवार से कुछ बिंदुओं पर आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। आरोप है कि जनसूचना अधिकारी ने समय पर वांछित सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई। इस संबंध में नरेंद्र गौतम ने सूचना आयोग में अपील दायर की।

विज्ञापन
BSA fined Rs 25,000 for not giving information under RTI
आरटीआई - फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

सूचना आयुक्त अजय कुमार अप्रेती ने आरटीआई के तहत सूचना न देने के मामले में बीएसए राहुल कुमार पंवार पर 25000 रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माने की यह राशि बीएसए के वेतन से वसूल की जाएगी। 

विज्ञापन

पांच जुलाई 2022 को नरेंद्र कुमार गौतम ने बीएसए राहुल कुमार पंवार से कुछ बिंदुओं पर आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी। आरोप है कि जनसूचना अधिकारी ने समय पर वांछित सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई। इस संबंध में नरेंद्र गौतम ने सूचना आयोग में अपील दायर की। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि  जनसूचना अधिकारी ने 14 मार्च 2023 को अप्रमाणित व अपठनीय सूचनाएं प्रस्तुत करा दी। अब आयोग ने बीएसए राहुल कुमार पंवार को समय से व पूर्ण सूचना उपलब्ध न कराने के मामले में दोषी मानते हुए 25000 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है। यह राशि उनके वेतन से वसूलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed