{"_id":"65117f855e1ad30e92016d5a","slug":"brother-injured-by-hitting-him-with-the-butt-of-a-pistol-when-he-protested-against-teasing-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: भाई को बचाने आई युवती को बुरी नीयत से दबोचा, विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा, तीन को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: भाई को बचाने आई युवती को बुरी नीयत से दबोचा, विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा, तीन को आई चोट
Mon, 25 Sep 2023 06:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 06:09 PM IST
सार
युवती के पिता का कहना है कि शनिवार की रात नौ बजे वह पत्नी के साथ दवा लेने के लिए गया था। उसी दौरान उसका बेटा व बेटी घर पर मौजूद थे। तभी गांव के दो सगे भाई अपनी मां के साथ घर पर आ गए और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर युवक ने मारपीट शुरू कर दी। भाई को बचाने आई युवती को युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाथरस में मुरसान के एक गांव में बेटा-बेटी घर पर अकेले थे। गांव के दो सगे भाई और उनकी मां घर आए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। भाई के बचाव में आई युवती को युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया। युवती के भाई के सिर में तमंचा मार दिया, फिर सभी को लाठी-डंडों से पीटा।
विज्ञापन
युवती के पिता का कहना है कि शनिवार की रात नौ बजे वह पत्नी के साथ दवा लेने के लिए गया था। उसी दौरान उसका बेटा व बेटी घर पर मौजूद थे। तभी गांव के दो सगे भाई अपनी मां के साथ घर पर आ गए और गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि गाली गलौज का विरोध करने पर युवक ने मारपीट शुरू कर दी। भाई को बचाने आई युवती को युवक ने बुरी नीयत से पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
जिसका विरोध युवती के भाई ने किया। युवक ने तमंचा निकालकर युवती के भाई के सिर में मार दिया। जिससे उसके सिर में काफी चोट आई है। इस दौरान युवती के माता-पिता भी घर पर पहुंच गये। यह देख उन लोगों ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। जिसमें परिवार की महिला सहित तीन लोगों के चोट आई हैं। आरोप है कि जाते समय दबंगों ने जाति सूचक गाली दी और धमकाराया।
विज्ञापन