फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brother-in-law had murdered the watchman brother-in-law in the railway

Hathras News: बहन ने सुनाई भाई को व्यथा, साले ने कर दी रेलवे में चौकीदार जीजा की हत्या, गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2024 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Jan 2024 07:33 PM IST
सार

रेलवे में चौकीदार मृतक रामवीर शराब पीकर पत्नी को पीटता था। बहन ने मायके आकर अभियुक्त भाई को यह बात बताई। वह घर के खर्चे व बच्चों की पढ़ाई के लिए रुपये नहीं देता था। उसे यह मालूम था कि मौत के बाद लोन की अदायगी समाप्त हो जाती है और बहन को उसकी पेंशन का लाभ मिलेगा, इसलिए साले ने बहनोई की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Brother-in-law had murdered the watchman brother-in-law in the railway
हत्यारोपी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हाथरस में साले ने रेलवे में चौकीदार जीजा को मौत के घाट उतारा था। बहनोई की तरफ से बहन पर की जा रही हिंसा से क्षुब्ध होकर हत्यारोपी ने यह कदम उठाया था। पुलिस ने हत्यारोपी साले को गिरफ्तार कर चौकीदार की हत्या का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रामवीर सिंह पुत्र देवीराम सिंह निवासी रामपुर थाना हाथरस जंक्शन भारतीय रेलवे में चौकीदार के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट टीटीएम लॉज पर थी। 20 जनवरी की सुबह उनका शव लॉज से थोड़ी दूरी पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या करना आया था। मृतक के पिता देवीराम पुत्र रामप्रसाद निवासी रामपुर थाना हाथरस जंक्शन ने मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी निपुण अग्रवाल ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रकाश में आए सोनू बघेल पुत्र मनोहरलाल निवासी वाजिदपुर थाना सिकंदराराऊ को कैलोरा चौराहे के पास सासनी रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रामवीर सिंह ने कई लोगों से कर्ज ले रखे थे, जिससे उसके वेतन का बड़ा हिस्सा किस्तों में चला जाता था। शेष धनराशि को वह शराब पीने में खर्च कर देता था।

मृतक की पत्नी ने भाई को सुनाई थी अपनी व्यथा
हत्यारोपी सोनू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मृतक रामवीर शराब पीकर उसकी बहन को पीटता था। बहन ने मायके आकर उसे यह बात बताई थी। वह घर के खर्चे व बच्चों की पढ़ाई के लिए रुपये नहीं देता था। उसे यह मालूम था कि मौत के बाद लोन की अदायगी समाप्त हो जाती है और बहन को उसकी पेंशन का लाभ मिलेगा, इसलिए उसने बहनोई की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed