फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bringing adolescent girls to vaccination centers proves difficult; only 408 have been vaccinated.

Hathras News: किशोरियों को केंद्रों तक लाना मुश्किल, 408 को ही लगा टीका

Wed, 20 May 2026 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bringing adolescent girls to vaccination centers proves difficult; only 408 have been vaccinated.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
गर्भाशय के कैंसर से किशोरियों को बचाने के लिए शुरू किया गया एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण अभियान जिले में रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद किशोरियों को टीकाकरण केंद्रों तक लाना स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अब तक कुल 408 को टीके लग चुके हैं और सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन




आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर संपर्क किए जाने के बाद भी अभिभावक अपनी बेटियों को टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर नहीं ला रहे हैं। हिचकिचाहट और जागरूकता की कमी के चलते डेढ़ माह में अभी तक मात्र 310 किशोरियों को ही टीका लगा है।
विज्ञापन







12 हजार किशोरियों के घर तक पहुंचे
सात ब्लॉक में 12,800 किशोरियों के घरों तक टीम पहुंच चुकी हैं, लेकिन कोई केंद्रों तक नहीं आ रहा। केंद्रों तक किशोरियों को लाने के लिए आशा व एएनएम की ड्यूटी लगाई गई है, जो बुधवार व शनिवार को होने वाले टीकाकरण सत्र में घर-घर जाकर अभिभावकों से अपील कर रही हैं। एक अप्रैल से 90 दिनों के ट्रायल फेज में एचपीवी टीकाकरण की शुरूआत हुई है। जिले को 16,480 टीके का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष मार्च में 4760 वैक्सीन की पहली खेप प्राप्त हो चुकी है। इस वैक्सीन को कोल्ड चेन में रखा गया है। सभी सीएचसी व जिला महिला अस्पताल में टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







अब घर-घर जाकर टीका लगाने की तैयारी

यूविन पोर्टल पर पंजीकरण न होने तथा केंद्रों तक किशोरियों के न आने के कारण स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को नियमित टीकाकरण से जोड़ने की तैयारी में है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारी भी कर ली है तथा आशा व एएनएम को निर्देशित कर दिया गया है। केवल शासनादेश का इंतजार है।







एचपीवी वैक्सीन में हम अन्य जिलों से बेहतर कर रहे हैं। इस अभियान को नियमित टीकाकरण से जोड़ने के लिए शासन से आदेश प्राप्त होने का इंतजार है।
डाॅ. एमआई आलम, डिप्टी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed