फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   bride refused to marry and the wedding procession returned

जूता चुराई से हुआ बवाल: दुल्हे ने माला-अंगूठी फेंकी, नंगे पैर चल दिया, दुल्हन ने किया इंकार, बरात लौटाई

Tue, 11 Nov 2025 03:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 03:06 PM IST
सार

युवक ने माला व अंगूठी उतारकर फेंक दी और नंगे पैर ही बाहर की तरफ चल दिया। यह व्यवहार देख दुल्हन ने मन बना लिया कि पूरी जिंदगी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं गुजार सकती। दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
bride refused to marry and the wedding procession returned
जिद पर अड़ गई दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दूल्हे के व्यवहार से खफा दुल्हन ने निकाह करने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने बरात लौटा दी। इसे लेकर काफी बवाल हुआ, लेकिन बाद में दूल्हे को बैरंग ही लौटना पड़ा। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के गांव से 7 नवंबर को बरात सहपऊ के गांव आई थी। निकाह में माहौल खुशनुमा था। रात्रि भोज भी हो गया था। इस बीच जूते चुराने की रस्म के दौरान दूल्हा नाराज हो गया और उसने सालियों को भला-बुरा कह दिया। सार्वजनिक रूप से दूल्हे का यह व्यवहार दुल्हन पक्ष को नागवार गुजरा।
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दूल्हे व उसके कुछ रिश्तेदारों की नाराजगी खत्म नहीं हो रही थी। युवक ने माला व अंगूठी उतारकर फेंक दी और नंगे पैर ही बाहर की तरफ चल दिया। यह व्यवहार देख दुल्हन ने मन बना लिया कि पूरी जिंदगी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं गुजार सकती। दुल्हन ने निकाह से इंकार कर दिया। उसके घर वालों ने भी उसका साथ दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन पक्ष के लोगों ने कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताते हैं कि कार्रवाई के डर से दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष के निकाह में हुए खर्च को चुका कर मामला रफा-दफा कराया। एसओ मयंक चौधरी का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed