{"_id":"66213c788bb05a0dc90ef216","slug":"brick-kiln-businessman-son-found-unconscious-at-dwarka-metro-station-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: द्वारिका स्थित मेट्रो स्टेशन पर अचेत मिला ईंट भट्ठा कारोबारी का बेटा, तीन दिन से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: द्वारिका स्थित मेट्रो स्टेशन पर अचेत मिला ईंट भट्ठा कारोबारी का बेटा, तीन दिन से था लापता
Thu, 18 Apr 2024 09:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 09:00 PM IST
सार
हाथरस के अलीगढ़ रोड नवल नगर निवासी ईंट भट्ठा स्वामी रवि चौहान का बेटा कृष्णा चौहान दिल्ली में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 15 अप्रैल को वह अचानक लापता हो गया। 17 अप्रैल को वह दिल्ली के द्वारिका स्थित मेट्रो स्टेशन पर अचेत हालत में मिला।
विज्ञापन
सकुशल घर पहुंचने के बाद परिवार के साथ कारोबारी पुत्र कृष्णा चौहान
- फोटो : परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस शहर के ईंट भट्ठा कारोबारी का बेटा तीन दिन बाद 17 अप्रैल रात को अचेत अवस्था में दिल्ली के द्वारिका स्थित मेट्रो स्टेशन पर अचेत हालत में मिला। बताया है कि नशीला पदार्थ सुंघाकर लैपटॉप, मोबाइल सामान लूट लिया है।
विज्ञापन
हाथरस के अलीगढ़ रोड नवल नगर निवासी ईंट भट्ठा स्वामी रवि चौहान का 22 वर्षीय बेटा कृष्णा चौहान दिल्ली में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वह दिल्ली के कृष्णा गली सोहन गंज मलका गंज स्थित एक पीजी में अपनी बहन रूपांशी के साथ रह रहा था। 15 अप्रैल को कृष्णा पीजी से गुड़गांव के लिए निकला था। जब वापस नहीं लौटा तो बहन ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। नंबर बंद जा रहा था।
विज्ञापन
परिजनों ने मामले की शिकायत संबंधित थाना पुलिस को दी। दिल्ली में कृष्णा के दोस्त व अन्य परिचितों से उसकी जानकारी जुटाई। 17 अप्रैल की देर रात कृष्णा दिल्ली के द्वारिका स्थित मेट्रो रेलवे स्टेशन पर अचेत अवस्था में मिला। किसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। शातिर कृष्णा के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लिया।
विज्ञापन