फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   brahmkumari practic yoga on yoga day

ब्रह्मकुमारियों ने मनाया योग दिवस, योग के जरिए स्वस्थ्य रहने का दिया संदेश

Sun, 21 Jun 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
brahmkumari practic yoga on yoga day
योग करतीं ब्रह्मकुमारी बह्नें। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष्य में योगा दिवस मनाया गया। इस दौरान योग की विभिन्न क्रियाएं कराई गईं और स्वास्थ्य रहने का संदेश दिया गया।
सेवा केंद्र प्रभारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने कहा कि शारीरिक योग, प्राणायाम से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं राजयोग मेडिटेशन से हमारी आत्मा की शक्तियां जागृत हो जाती हैं। इससे मन शक्तिशाली हो जाता है और मन में सकारात्मक व शुद्ध विचार उत्पन्न होने लगते हैं। योग तो हमारी प्राचीन संस्कृति और भारत की परंपरा रहा है। राजयोग मेडिटेशन के प्रयोग से आज आठ हजार से अधिक हृदय रोगी स्वस्थ हो गए हैं। उनका हार्ट के ब्लॉकेज अब पूरी तरह से खुल गए हैं और सामान्य जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी मिथलेश बहन ने गीता में वर्णित योग का सार समझाते हुए कहा कि योग की आवश्यकता तब होती जब मनुष्य आहार, विहार, व्यवहार, विचार,आचार में अपनी चर्म सीमा को पार कर अधर्म पर चल पड़ता है, तब परमात्मा आकर योग सिखलाते हैं। गीता अनुसार योग से दैवी संपदा अर्थात स्वर्णित दुनिया की स्थापना के साथ-साथ विकारों-काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार जो आत्मा में आसुरी संपदा है का नाश होता है। काम से क्रोध की उत्पत्ति होती, क्रोध से बुद्धि का नाश होता है, जिससे सर्वनाश हो जाता है। इस अवसर पर कुं. रामजीलाल, स्नेहलता, समाजसेवी हीरालाल जी, संतोष, बीके राधा बहन, पूजा बहन, महेश भाई, कमलेश बहन, रामबाबू भाई आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed