{"_id":"5d41e3e48ebc3e6cb5684d32","slug":"bottom-of-bike-that-came-on-the-gt-road-sikandhra-rahu-news-ali2098204120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर बाइक आयी ट्रक के नीचे।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर बाइक आयी ट्रक के नीचे।
विज्ञापन
हादसे में बालक की मौत पर फूटा गुस्सा, ट्रक चालक को पीटा
पुलिस ने बमुश्किल बचाया चालक को, करीब पौन घंटे तक जीटी रोड रहा जाम
गाजीपुर निवासी है चालक, ट्रक में लोहे के तारों के बंडल लेकर जा रहा था मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। नगर के मध्य से गुजरने वाले जीटी रोड पर बुधवार देर शाम को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक ट्रक के नीचे आ गई। हादसे में बाइक पर बैठे दस वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भागते ट्रक को भीड़ ने पंत चौराहे पर पकड़ लिया और चालक को नीचे उतारकर जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल चालक को भीड़ से बचाया और कोतवाली ले आई। करीब पौन घंटे तक हुए हंगामे के चलते रोड जाम हो गया। पुलिस ने शव को मौके से हटाकर जाम खुलवाया। तब आवागमन सुचारु हुआ।
हाथरस रोड के गांव गिनौली किशनुपर निवासी हसनैन बाइक पर गांव निवासी भूरे के 10 वर्षीय बेटे अफजल को बिठाकर गांव जा रहा था। जीटी रोड पर नगला लाला के सामने एकाएक एक विक्षिप्त महिला दौड़कर सड़क पार करने लगी। इससे बाइक चला रहा हसनैन घबरा गया और बाइक आगे जा रहे ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। पहिया दोनों के ऊपर चढ़ गया। इससे अफजल की मौके पर मौत हो गई। हसनैन के पांवों में गंभीर चोटें आई हैं।
इसे सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक अलीगढ़ की तरफ भागा। लोगों ने पीछा कर उसे कुछ दूरी पर पंत चौराहे पर पकड़ लिया। चालक मोहम्मद फैसल रजा निवासी गाजीपुर को ट्रक से नीचे उतारकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर उसे बचाया और कोतवाली भेज दिया। ट्रक लोहे के तारों के बंडल को लेकर मेरठ जा रहा था। हंगामे के दौरान जीटी रोड, कासगंज रोड, हाथरस रोड पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर रोड से हटाया। करीब पौन घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी।