{"_id":"65e5d6f7656f36afc60b38f4","slug":"both-accused-arrested-for-dushkarm-of-teenage-girl-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मैरिज होम में स्वागत करने वाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मैरिज होम में स्वागत करने वाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल
Mon, 04 Mar 2024 07:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 04 Mar 2024 07:43 PM IST
सार
अलीगढ़ की एक किशोरी शादी समारोह में स्वागत करने का कार्य करती है। हाथरस में शादी के बाद तंदूर पर काम करने वाले दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
शादी-विवाह समारोह में स्वागत का कार्य करने वाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के जलालपुर देहली गेट थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी शादी समारोह में स्वागत करने का कार्य करती है। 2 मार्च को वह हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक मैरिज होम में स्वागत का कार्य करने आई थी। 3 मार्च सुबह तीन बजे वह काम खत्म करके वापस घर जा रही थी। तभी आरोप है कि गेस्ट हाउस में तंदूर लगाने वाला पुष्पेंद्र निवासी ठेके के पीछे जोगिया रोड कोतवाली हाथरस गेट व सुमित पुत्र अनूप निवासी मोहल्ला रमनपुर थाना कोतवाली हाथरस गेट बाइक पर आए और कहने लगे हमारे साथ चलो तुम्हें सासनी तक छोड़ देंगे।
विज्ञापन
आरोपी युवक किशोरी को बाइक पर बैठाकर ले गए और रास्ते में बाइक को रोककर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी सुमित पुत्र अनूप निवासी मोहल्ला रमनपुर को 3 मार्च में ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र नारायण सिंह निवासी नगला कुंवर्जी को 4 मार्च को कैलोरा चौराहे से जलेसर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक एके सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों को ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन