{"_id":"5a1317ef4f1c1b9f678bc88a","slug":"bollywood-stars-landed-on-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस की जमीं पर उतरे बॉलीवुड सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस की जमीं पर उतरे बॉलीवुड सितारे
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को पहली बार फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों ने चुनावी रंग में ग्लैमर का तड़का लगाया। फिल्म अभिनेता आदित्य पंचोली और अभिनेत्री शमिता शेट्टी, भाबी जी घर पर हैं, टीवी सीरियल की कलाकार अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे को देखने के लिए शहर की सड़क ों और घरों की छतों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यह सितारे भाजपा के नगर पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में रोड शो करने यहां पहुंचे थे।
रोड शो के दौरान फिल्मी कलाकार जब शहर भ्रमण कर रहे थे तो हर जगह उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब थे। रोड शो में भाजपा कार्यकर्ता भी साथ भी चले। घंटाघर पर नजिहाई बाजार, बुर्ज वाला कुआं और बैनीगंज की तरफ लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं। कलाकारों के रोड शो के मद्देनजर पूरे शहर को भाजपा के झंडे-झंडियों से पाट दिया गया। फिल्मी सितारों के चुनावी सभा में आने के चलते घंटाघर के तीनों बाजार लोगों की भीड़ से भरे रहे।
बॉलीवुड सितारों को देखने के लिए बाजारों में कई बार धक्का-मुक्की भी हुई। चुनावी सभा में लोगों की भीड़ को देखकर भाजपा नेताओं के चेहरे भी खिले हुए थे। जहां से भी सितारों का यह कारवां गुजरा, उनके पीछे प्रशंसकों की भीड़ हो ली। शहर ही नहीं, बल्कि देहात से भी बड़ी संख्या में लोग अभिनेत्री व मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के आने की खबर पर उन्हें देखने पहुंची। हालांकि हेमा मालिनी तो नहीं आईं, लेकिन बाकी सितारों ने प्रशंसकों को मायूसी नहीं होने दी। कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा प्रत्याशी का यह रोड शो घंटाघर पहुंचकर समाप्त हुआ। सुरक्षा में पुलिस और पीएसी के अलावा सीआरपीएफ के महिला और पुरुष जवान भी मुस्तैद नजर आए।