फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Body of retired health department employee found

Hathras News: सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी की हत्या, चारपाई पर मिला लहूलुहान शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान

Tue, 28 Apr 2026 10:14 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 28 Apr 2026 10:14 AM IST
सार

कोरोना में पत्नी की मौत होने के बाद से वह गांव में अकेले ही रहते थे तथा भाई के घर से खाना-पीना चल रहा था। रात को वह खाना खाकर बरामदे में ही चारपाई पर सो गए थे। सुबह जगदीश चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिले।

विज्ञापन
Body of retired health department employee found
मृतक जगदीश शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी जगदीश प्रसाद शर्मा (77) की हत्या कर दी गई। 28 अप्रैल की सुबह चरपाई पर उनका शव लहूलुहान हालत में मिला। उनके सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। वह घर में अकेले रहते थे। दामाद ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


जगदीश प्रसाद शर्मा सीएमओ कार्यालय में लिपिक के पद पर तैनात थे। वहीं उनकी पत्नी अलीगढ़ में एएनएम थीं। परिवार में एक बेटी थी, जिसकी वह शादी कर चुके थे। कोरोना में पत्नी की मौत होने के बाद से वह गांव में अकेले ही रहते थे तथा भाई के घर से खाना-पीना चल रहा था। रात को वह खाना खाकर बरामदे में ही चारपाई पर सो गए थे।
विज्ञापन


सुबह करीब छह बजे भाई राजेंद्र व उनके परिवार को जगदीश चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिले। दोनों के घर बगल में हैं और बरामदे से एक-दूसरे के घर में प्रवेश का रास्ता है। जगदीश सुबह पांच बजे तक उठ जाते थे। मंगलवार की सुबह कोई आहट न होने पर राजेंद्र ने बरामदे के रास्ते अंदर जाकर देख तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में जगदीश का शव देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोसी भी एकत्रित हो गए। गांव से दो घंटे बाद मिली सूचना पर एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। सभी ने रंजिश की बात से इंकार किया। क्राइम सीन सुरक्षित किया गया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई, लेकिन कोई खास जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी। इधर, एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी की। दामाद लक्ष्मण कुमार निवासी मास्टर कॉलोनी इगलास, अलीगढ़ ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने भी किसी तरह के विवाद या पुरानी रंजिश से इन्कार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के सिर व चेहरे पर चोट है। हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। परिवार ने पुरानी रंजिश या विवाद की बात से इंकार किया है। हत्या के पीछे के संभावित कारण तलाशे जा रहे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed