फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Blueprint drawn to split large booths

बड़े बूथों के विभाजन का खींचा खाका

Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Blueprint drawn to split large booths
कलेक्ट्रेट में चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक में शामिल डीएम व एडीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा क्षेत्र के नगरीय क्षेत्र में 1400 से अधिक और ग्रामीण क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथों पर सहायक पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। डीएम ने पोलिंग बूथ के संशोधन के संबंध में राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियां मांगी हैं। डीएम ने जिले में त्रुटिहीन मतदाता सूची बनाए जाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी राजनीतिक दलों से इस महत्वपूर्ण काम में सक्रिय सहयोग मांगा है। 
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में शुक्रवार को एक अहम बैठक में डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने जिले में विधानसभा चुनाव क्षेत्रवार पोलिंग बूथ के संशोधन के बारे में चुनाव आयोग के निर्देशों की राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में जिन पोलिंग बूथ पर 1,400 या उससे अधिक मतदाता हैं और ग्रामीण क्षेत्र में जिन पोलिंग बूथ पर 1,200 या उससे अधिक मतदाता हैं, वहां मतदाताओं की सुविधा के लिए अलग बूथ बनेंगे। सहायक बूथ उसी मतदान केंद्र पर बनाए जाएंगे, जहां पर पूर्व में पोलिंग बूथ मौजूद है। अत्यधिक पुराने, मूलभूत सुविधाविहीन एवं जर्जर भवन वाले पोलिंग बूथ उसी मतदान क्षेत्र के अंतर्गत उपलब्ध नवीन सरकारी भवन में स्थानांतरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित संख्या से अधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथ होने की स्थिति में जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मौके पर भौतिक सत्यापन कराया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया कि मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर सहायक पोलिंग बूथ बनाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ बनाने के लिए सुरक्षित, प्रकाश, वायु, पानी और आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रुटिरहित वोटर लिस्ट में मांगी मदद
हाथरस। डीएम ने बताया कि जिले में मतदाता सूची की अशुद्धियों को दूर करने के संबंध में बीएलओ के द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में आगामी 30 जून तक संचालित अभियान के दौरान घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। डीएम ने जिले में त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग देने की अपील की। 

प्रत्येक पोलिंग बूथ का बनेगा नजरी नक्शा
डीएम ने बताया कि कि जिले में प्रत्येक पोलिंग बूथ का नजरी नक्शा बनाया जाएगा, जिसमें यह प्रदर्शित होगा कि किस पोलिंग बूथ पर कौन से क्षेत्र के मतदाता शामिल हैं। डीएम ने बताया कि बीएलओ को डी. डुप्लीकेशन सूची उपलब्ध करा दी गई है, वह संबंधित पोलिंग बूथ पर डुप्लीकेट मतदाताओं और मृतक मतदाताओं के बारे में जांच करेंगे, ताकि उनका नाम मतदाता सूची से हटाने की कार्यवाही की जा सके।

किस विधानसभा में कितने बढ़े बूथ
एसडीएम द्वारा विधानसभा सादाबाद क्षेत्र में कुल 47 नए सहायक पोलिंग बूथ, विधानसभा क्षेत्र हाथरस में कुल 42 नए सहायक पोलिंग बूथ और विधानसभा क्षेत्र सिकंदराराऊ में कुल 62 नए सहायक पोलिंग बूथ बनाने के प्रस्ताव पेश किए गए। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों के परिवर्तन एवं सहायक मतदेय स्थल बनाने के बारे में चर्चा करने पर डीएम ने प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों का परीक्षण कराने के लिए संबंधित एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। 


यह नेता और अफसर रहे मौजूद
बैठक में एडीएम धर्मेंद्र सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी रामेश्वर उपाध्याय, रमेश सिंह ठेनुआं सुरेशप्रताप गांधी, पंकज चौधरी श्याम सिंह वर्मा, कोमल सिंह, एदल सिंह, मनोज चौधरी, रामवीर सिंह यादव, कपिल सिंह, संजीव यादव, रामेश्वर दयाल, सतीश चंद्र, मुकेश यादव आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed