फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Blow the funeral of Bhansali

भंसाली की शवयात्रा निकाल फूंका पुतला

Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
 Blow the funeral of Bhansali
प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रवादी प्रताप सेना छात्र प्रकोष्ठ महासचिव पवन ठाकुर के नेतृत्व में कस्बा कचौरा में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की शवयात्रा निकाल कर नारेबाजी किया। पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि फिल्म पद्मावत में सती माता पद्मावती के चरित्र को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। सती माता हमारे हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने 16 हजार सर्व समाज की नारियों के साथ जौहर कर नारी शक्ति का सम्मान बचाया था। जिला प्रभारी निशांत चौहान ने कहा कि 25 जनवरी को फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा रिलीज की जा रही है जिसका देश का हिंदू समाज विरोध कर रहा है। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने फिल्म न देखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सिनेमाघर संचालकों ने फिल्म न चलाने का आग्रह किया। शवयात्रा में रणजीत पुंढीर, गौरेश चौहान, विकास परमार, सनी चौहान, अजीत पुंढीर, सोनू प्रधान, कवि अतुल चौहान, दीपक राठौर, मोनू राजोरिया, अनमोल गुप्ता, नारायण गुप्ता, नमन शाहू, दुगेर्घध बघेल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed