{"_id":"645d38b7d46d5bf282089194","slug":"blos-negligence-exposed-at-most-polling-stations-hathras-news-c-2-1-115064-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अधिकतर मतदान केंद्रों पर उजागर हुई बीएलओ की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अधिकतर मतदान केंद्रों पर उजागर हुई बीएलओ की लापरवाही
Fri, 12 May 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 12 May 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में मतदान के दौरान अधिकांश बीएलओ की लापरवाही सामने आई, जिसका खामियाजा कई मतदाताओं को मतदान से वंचित रहकर चुकाना पड़ा। घंटों तक जब पर्ची नहीं मिली तो लोग बिना वोट डाले वापस लौट गए। ऐसे में दिनभर बीएलओ के बिना राजनीतिक दल और प्रत्याशियों के बस्तों पर पर्ची ढूंढने की जिम्मेदारी रही। इस पर मतदाताओं के साथ पार्टी पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया है।
कस्बा के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने के साथ ही बीएलओ की कमियां उजागर होती दिखाई दीं। मतदाताओं को वोट डालने के लिए उनकी पर्चियां नहीं मिल रही थीं। कई लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं थे। सैकड़ों लोग बिना मतदान किए ही लौट गए। दिनभर पार्टी और प्रत्याशियों के बस्तों पर लोग मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढते रहे। इसके बावजूद लोगों के नाम की पर्चियां नहीं मिल सकीं। घंटों तक खोजबीन के बावजूद कुछ नहीं मिला को मतदाता आक्रोशित होकर अपने घरों को मायूस होकर लौट गए।