{"_id":"655886dafc2bc7b506030115","slug":"bloody-body-found-lying-near-restaurant-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ढाबे के पास पड़ा मिला रक्तरंजित शव, ईंटों से प्रहार कर हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ढाबे के पास पड़ा मिला रक्तरंजित शव, ईंटों से प्रहार कर हत्या की आशंका
Sat, 18 Nov 2023 03:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Nov 2023 03:11 PM IST
सार
18 नवंबर की सुबह दस बजे हाथरस में सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर ढाबे के निकट युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ईंट पड़ी हुई मिली। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक पर ईंटों से लगातार प्रहार किए गए, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और पजिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
कासगंज रोड पर एक ढाबे के पास रक्तरंजित शव मिला है। ईंटों से प्रहार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास में ईंट मिली हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
18 नवंबर की सुबह दस बजे हाथरस में सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर ढाबे के निकट युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को शव मिलने के बारे में सुचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान 45 वर्षीय लेखराज पुत्र पोप सिंह निवासी गांव फरीदाबाद के रूप में हुई। एडिशनल एएसपी अशोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराइ जा रही है। शव के पास ईंट पड़ी हुई मिली। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक पर ईंटों से लगातार प्रहार किए गए, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।