{"_id":"6001eaf78ebc3e31aa22114d","slug":"blood-donation-camp-will-be-held-today-human-welfare-organization-appeals-to-the-people-for-cooperation-hathras-news-ali2538501125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लगेगा रक्तदान शिविर, मानव कल्याण संस्था ने लोगों से की सहयोग की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लगेगा रक्तदान शिविर, मानव कल्याण संस्था ने लोगों से की सहयोग की अपील
विज्ञापन
सामाजिक संस्था मानव कल्याण के पदाधिकारी चिकित्सक डॉ. अंकुर मित्तल व संजय अग्रवाल को सम्मानित कर?
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
इंसान का खून ही इंसान के काम आ सकता है। कोरोना काल के दौरान ब्लड बैंक में खून काफी कम है। ऐसे समय में मानव कल्याण सामाजिक संस्था द्वारा लगाया जा रहा रक्तदान शिविर पीड़ित मानवता के लिए सराहनीय पहल है। उक्त बातें अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में संस्था के पदाधिकारी डॉ अकुल मितल व संजय अग्रवाल ने वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि रक्तदान ही दूसरे व्यक्ति की जान बचा सकता है। देश में हर साल करीब चार करोड़ यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। सिर्फ पांच लाख यूनिट ही रक्त मुहैया हो पाता है। रक्तदान करने से हार्ट अटैक की समस्या कम रहती है। रक्तदान से खून पतला होता है जो हृदय के लिए अच्छा होता है। रक्तदान करना एक सुरक्षित व स्वस्थ परंपरा है। जितना भी खून लिया जाता है। वह 21 दिन में फिर से बन जाता है।
संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय, जिला महामंत्री कन्हैया वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल केजी, पुनीत पोद्दार ने बताया कि 16 जनवरी को शनिवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जय केला माई ब्लड बैंक पर रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को शहर के बाजारों में पंफलेट का वितरण किया गया। सभी बैंक प्रबंधकों को रक्तदान करने के लिए कहा गया। वार्ता के दौरान संस्था द्वारा डॉ. अकुल मित्तल व डॉ संजय अग्रवाल का प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।