फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP's gale, left elephant

भाजपा की आंधी, बचा एक हाथी

Sun, 12 Mar 2017 12:21 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस।
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस। Updated Sun, 12 Mar 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's gale, left elephant
प्रदेश में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर हाथरस में जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में चली भाजपा की आंधी से हाथरस भी अछूता नहीं रहा। तीन में से दो (हाथरस शहर, सिकंदराराऊ) सीटों पर कब्जा कर भाजपा ने अपना डेढ़ दशक पुराना बनवास खत्म कर लिया। सूबे में प्रचंड बहुमत से भाजपा नेताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है। मोदी लहर के बावजूद बसपा के पूर्व   मंत्री रामवीर उपाध्याय अपनी प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने सादाबाद सीट पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वर्ष 1996 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक राजवीर पहलवान हारे थे। इनके बाद वर्ष 2002 में रालोद-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी देवस्वरूप शर्मा भी हार गए। वर्ष 2007 में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह भैया जी भी हारे और इनके बाद वर्ष 2012 भाजपा प्रत्याशी राजेश दिवाकर भी हाथरस विधानसभा क्षेत्र से हार गए। लंबे समय से भाजपा की जीत न होने से कार्यकर्ता भी मायूस थे। इस बार के चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ काम किया और वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर ने ऐतिहासिक जीत दिलाकर भाजपा का वनवास खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed