फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP lotus household willing to deliver messages

घर-घर कमल संदेश पहुंचाने को भाजपाई तैयार

Thu, 15 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 15 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP lotus household willing to deliver messages
मेले की तैयारियों का जायजा लेते जिलाध्यक्ष और भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में आयोजित होने वाले कमल मेले के लिए भाजपाईयों की तैयारियां जोरों पर हैं। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने मेला स्थल सासनी स्थित केएल जैन इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारा जिला संगठन मेले के आयोजन को लेकर अत्यंत सजग और उत्साहित है। हाथरस जिले के संगठन की सक्रियता और समर्पण को देखते हुए पूरे प्रदेश में ‘कमल मेला’ के लिए प्रथम चरण में तीन जनपदों में हाथरस को शामिल किया जाना हमारे लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन


मेला जिला संयोजक गौरव आर्य एवं सह जिला संयोजक डा. चंद्रशेखर रावल ने बताया कि मेले का उद्घाटन गुरुवार को सुबह 11 बजे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संरक्षण में होगा। उन्होंने बताया कि मेला मनोरंजन और रोमांच से परिपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रूपेश उपाध्याय, विक्रम सिंह जादौन, चौ. रामकुमार वर्मा, प्रकाशचंद्र शर्मा, डॉ. एसपीएस चौहान, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, धीरेंद्र सिंह चौहान, संजय सक्सेना, रामवीर सिंह भैयाजी, अविनाश तिवारी, राजकुमार शर्मा, दिनेश तोमर, कोमल सिंह तोमर, वासुदेव माहौर, विवेक गुप्ता, शिवदेव दीक्षित, आदेश पाठक, कमल कुमार वार्ष्णेय, आनंद कुमार पाठक, भगवती प्रसाद कुशवाह एवं दुर्गेश सेंगर आदि अनेक भाजपाई मौजूद थे। 

जिले में भाजपा अब पिछड़ा वर्ग के लोगों को लुभाएगी। इसके लिए सादाबाद में 18 दिसंबर को भाजपा के बैनरतले सादाबाद-हाथरस विधानसभाओं का संयुक्त पिछड़ा वर्ग महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारियां में जुट गए हैं।

यह जानकारी पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि देश में 58 फीसदी पिछड़ी जाति हैं, जो यूपी में किसी भी पार्टी की सरकार बनाने में सक्षम हैं। इन जातियों के लोग भाजपा के साथ हैं।

उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सादाबाद में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन छाबी मियां बाग में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, फतेहपुर सीकरी के सांसद बाबूलाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।


उन्होंने कहा कि सम्मेलन के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क भी शुरू कर दिया गया है। तैयारियों मेें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, सुभाष चौधरी, मुन्ना प्रधान, संजय सिंह, उमाशंकर शर्मा, प्रीती चौधरी के अलावा मंडल अध्यक्ष तुलसीदास अग्रवाल, मोहित, प्रभात पचौरी, डॉ. विष्णु, यतेंद्र बघेल, रामगोपाल बघेल आदि लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed