{"_id":"69dd1f3f069539602a0b3eb9","slug":"bjp-leader-car-overturns-wife-injured-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अचानक फटा टायर, भाजपा नेता की कार पलटी, पत्नी को लगी गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अचानक फटा टायर, भाजपा नेता की कार पलटी, पत्नी को लगी गंभीर चोट
Mon, 13 Apr 2026 10:22 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 13 Apr 2026 10:22 PM IST
सार
प्रवीण सुबह करीब पांच बजे अपनी कार से परिवार समेत गुरुग्राम जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जब वह खैर के पास पहुंचे, तभी अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार पलट गई।
विज्ञापन
पलटी कार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज निवासी भाजपा के नगर महामंत्री प्रवीण वार्ष्णेय डॉबी भाई की स्विफ्ट डिजायर कार का टायर 13 अप्रैल की सुबह जनपद अलीगढ़ के खैर के निकट अचानक फट गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार में प्रवीण, उनकी पत्नी और बेटा सवार थे। प्रवीन की पत्नी को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि प्रवीण 13 अप्रैल सुबह करीब पांच बजे अपनी कार से परिवार समेत गुरुग्राम जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जब वह खैर के पास पहुंचे, तभी अचानक कार का टायर फट गया। उस समय प्रवीण स्वयं ही गाड़ी चला रहे थे।
विज्ञापन
टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पलट गई। जिससे चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। परिजन सतीश चंद ने बताया कि सोमवार को प्रवीण के पुत्र का गुरुग्राम में इंटरव्यू था। उसे लेकर वह गुरुग्राम जा रहे थे।
विज्ञापन