फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP leader body found in drain

Hathras: नाले में मिला भाजपा नेता का शव, हत्या की आशंका, पत्नी को ससुराल छोड़ निकले थे, उसके बाद घर नहीं लौटे

Thu, 05 Mar 2026 10:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 05 Mar 2026 10:16 PM IST
सार

शव जिस हालत में मिला है, उससे आशंका है कि शव और बाइक को छिपाने के लिए ऊपर से मिट्टी से भरी बोरियां भी डाली गईं थीं। पुलिस ने शव और मोटरसाइकिल को नाले से निकलवाया।

विज्ञापन
BJP leader body found in drain
नाले में पड़ी बाइक, देवा यादव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया बहादुर गढ़ी में 5 मार्च की दोपहर को गांव के बच्चों ने पुलिया के नीचे गंदे नाले में बाइक सहित एक युवक का शव देखा। युवक की पहचान देवा यादव (24 वर्ष) पुत्र सूरतराम यादव निवासी गांव गढ़िया के रूप में हुई। परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


देवा भाजपा के सेक्टर संयोजक थे और वह 4 मार्च की रात से लापता थे। परिजनों ने बताया कि देवा होली मनाने के बाद अपनी पत्नी को मायके में छोड़कर यह कहकर निकले थे कि 10 मिनट में वापस आ जाएंगे, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटे। काफी देर तक वापस न आने पर पत्नी ने फोन किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आया। सुबह तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव जिस हालत में मिला है, उससे आशंका है कि शव और बाइक को छिपाने के लिए ऊपर से मिट्टी से भरी बोरियां भी डाली गईं थीं। पुलिस ने शव और मोटरसाइकिल को नाले से निकलवाया। गांव और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि देवा की शादी दो साल पहले हुई थी और उनके कोई बच्चा नहीं था। वह गांव में किराना की दुकान चलाते थे। गांव के ही कुछ युवकों से उनका पुराना विवाद चल रहा था। हो सकता है कि इसी रंजिश में उनकी हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे राजमार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सीओ जेएन अस्थाना मौके पर पहुंच गए। उनके समझाने पर करीब 20 मिनट बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed