{"_id":"64ea557f6db3dfb97509c774","slug":"bjp-leader-beaten-up-four-policemen-suspended-hathras-news-c-2-1-ali1027-197698-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भाजपा नेता की पिटाई, चार पुलिस कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भाजपा नेता की पिटाई, चार पुलिस कर्मी निलंबित
Sun, 27 Aug 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:11 AM IST
सार
मुरसान के रेलवे स्टेशन के सामने मथुरा रोड पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी निवासी नगला अनी की मिठाई की दुकान है। शनिवार की रात को चार लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और घेवर का नमूना भरने लगे। इस दौरान भाजपा नेता कुलदीप चौधरी भी मौके पर आ गए और नमूना भर रहे लोगों से परिचय पूछा। इन लोगों ने खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग से बताया।
विज्ञापन
हाथरस की मुरसान कोतवाली में धरने पर बैठे भाजपा नेता
- फोटो : संवाद
विस्तार
कस्बा के रेलवे स्टेशन के सामने एक मिठाई की दुकान पर चार लोग फर्जी खाद्य निरीक्षक बनकर घेवर का नमूना लेने पहुंच गए। यह दुकान एक भाजपा नेता की है। संदेह होने पर भाजपा नेता ने पुलिस को मौके पर बुला लिया, लेकिन आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर भाजपा नेता की ही पिटाई कर दी और उन्हें थाने ले आए। विरोध में रात करीब साढ़े 10 बजे बड़ी संख्या में भाजपाई मुरसान कोतवाली में धरने पर बैठ गए। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में रात करीब साढ़े 11 बजे मुरसान कोतवाली के चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। फर्जी खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनकर पहुंचे दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
मुरसान के रेलवे स्टेशन के सामने मथुरा रोड पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी निवासी नगला अनी की मिठाई की दुकान है। शनिवार की रात को चार लोग उनकी दुकान पर पहुंचे और घेवर का नमूना भरने लगे। इस दौरान भाजपा नेता कुलदीप चौधरी भी मौके पर आ गए और नमूना भर रहे लोगों से परिचय पूछा। इन लोगों ने खुद को खाद्य सुरक्षा विभाग से बताया।
विज्ञापन
संदेह होने पर जब भाजपा नेता ने इन चारों से परिचय पत्र दिखाने को कहा तो वह खुद को मथुरा का बताने लगे और कहा कि हाथरस के खाद्य सुरक्षा विभाग ने उन्हें मुरसान की जिम्मेदारी दी है। इस बीच भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी हंबीर सिंह ने पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दे दी। पुलिस मौके पर आ गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने आते ही भाजपा नेता से अभद्रता कर दी। आरोप है कि पुलिस कर्मी हंबीर सिंह को पीटने लगे। इस बीच भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह सहित काफी भाजपाई मौके पर आ गए और मामले को शांत करने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने हंबीर सिंह को पीटते हुए गाड़ी में बिठा लिया और कोतवाली ले आए। हंबीर सिंह का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने गाड़ी में भी उनके साथ मारपीट की और हवालात में लाकर लात-घूंसों से पीटा।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता मुरसान कोतवाली पहुंच गए और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली परिसर में ही फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सादाबाद गोपाल सिंह मौके पर पहुंच गए और भाजपाइयों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक सभी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।
बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह कोतवाली मुरसान पहुंच गए और भाजपा नेताओं को आश्वस्त किया कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी। देर रात तक पुलिस अधिकारियों की भाजपा नेताओं से वार्ता हुई, जिसके बाद एसपी देवेश कुमार पांडेय ने मुरसान कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मी नितिन, प्रशांत, सुनील और गौरव को निलंबित कर दिया।