{"_id":"66005747efd476ea64031fb4","slug":"bjp-gave-ticket-to-anoop-valmiki-from-hathras-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: हाथरस से भाजपा ने दिया अनूप वाल्मीकि को दिया टिकट, विधायक और हैं राजस्व राज्य मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: हाथरस से भाजपा ने दिया अनूप वाल्मीकि को दिया टिकट, विधायक और हैं राजस्व राज्य मंत्री
Sun, 24 Mar 2024 10:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:09 PM IST
सार
हाथरस से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अलीगढ़ जिले की गभाना तहसील के गांव रकराना के रहने वाले हैं। वर्ष 2005 में अनूप बाल्मीकि ने सियासत में अपना पैर जमाने शुरू किए। रकराना से 2010 में ग्राम प्रधानी का चुनाव जीता। 2012 में भाजपा ने खैर से विधायकी का टिकट दिया, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। 2017 के विधानसभा चुनाव पहली बार विधायक बने। इसके बाद दूसरी बार बसपा के प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। और फिर योगी सरकार में राजस्व राज्य मंत्री बने।
विज्ञापन
हाथरस भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि
- फोटो : सोाशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कई दिनों से सुरक्षित हाथरस लोकसभा सीट को पर भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर चल रहा इंतजार 24 मार्च की देर शाम को खत्म हो गया है। पार्टी आलाकमान ने अलीगढ़ जिले की विधानसभा खैर से विधायक अनूप बाल्मीकि पर भरोसा जताते हुए हाथरस लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया। हालांकि सोशल मीडिया पर राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि को हाथरस लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं चल रहीं थी।
विज्ञापन
बता दें कि जैसे-जैसे आगामी लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है। सुरक्षित हाथरस लोकसभा सीट से सपा और उसके बाद बसपा द्वारा अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया गया था, लेकिन भाजपा द्वारा प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया था। इसे लेकर यहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में बैचेनी बनी हुई थी।
विज्ञापन
यह बैचेनी 24 मार्च की देर शाम को खत्म हो गई। 23 मार्च को देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यहां प्रतयाशी की घोषणा को लेकर कयास जारी थे। सोशल मीडिया पर वाल्मीकि के नाम को लेकर चर्चाएं थीं। देर शाम प्रत्याशियों की सूची की घोषणा में हाथरस लोकसभा सीट से अनूप बाल्मीकि के नाम के तय होने के बाद कयासों पर विराम लगा।
विज्ञापन
खैर से विधायक और हैं मंत्री
हाथरस से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अलीगढ़ जिले की गभाना तहसील के गांव रकराना के रहने वाले हैं। हाईस्कूल तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद परिवारिक स्थिति ठीक न होने के चलते पढ़ाई आगे नहीं चल सकी। वर्ष 2005 में अनूप बाल्मीकि ने सियासत में अपना पैर जमाने शुरू किए। पिसावा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में ताल ठोंकी, लेकिन 125 वोटों से हार गए। इसके बाद रकराना से 2010 में ग्राम प्रधानी का चुनाव जीता। 2012 में भाजपा ने खैर से विधायकी का टिकट दिया, लेकिन तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद भाजपा में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने। 2017 के विधानसभा चुनाव पहली बार विधायक बने। इसके बाद दूसरी बार बसपा के प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। और फिर योगी सरकार में राजस्व राज्य मंत्री बने।
अगर जीते तो खैर विधानसभा का कराना होगा चुनाव
खैर के विधायक अनूप वाल्मीकि को हाथरस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने टिकट दी है। अगर वह जीतकर सांसद बनते हैं, तो चुनाव आयोग को खैर विधानसभा के लिए चुनाव कराना होगा।