फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   BJP candidate Shweta Chaudhary won by 23174 votes.

Hathras News: भाजपा प्रत्याशी श्वेता चौधरी ने 23174 मतों से दर्ज की जीत, सपा के लल्लन को हराया

Sun, 14 May 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 14 May 2023 12:57 AM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी ने 44375 मत हासिल कर 23174 मतों से सपा प्रत्याशी लल्लन बाबू को पर हराकर जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आरओ विपिन शिवहरे ने विजयी प्रत्याशी श्वेता चौधरी को प्रमाणपत्र दिया।

विज्ञापन
BJP candidate Shweta Chaudhary won by 23174 votes.
भाजपा प्रत्याशी श्वेता चौधरी को प्रमाणपत्र देते आरओ व साथ भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद हाथरस में भाजपा प्रत्याशी श्वेता चौधरी ने 23174 मतों से जीत हासिल की है। नगर पालिका परिषद हाथरस में अध्यक्ष पद के छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। श्वेता की जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां वितरित कर खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 11 मई को दूसरे चरण में मतदान हुआ था। नगर पालिका परिषद हाथरस में अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। शनिवार को नगर पालिका परिषद हाथरस चुनावी क्षेत्र की एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में मतगणना हुई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्वेता चौधरी प्रथम चक्र से सपा प्रत्याशी लल्लन बाबू एडवोकेट से करीब छह हजार मतों से बढ़त बनाते हुए चल रही थी।
विज्ञापन


वहीं अन्य प्रत्याशी इस दौड़ में काफी पीछे चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी ने 44375 मत हासिल कर 23174 मतों से सपा प्रत्याशी लल्लन बाबू को पर हराकर जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आरओ विपिन शिवहरे ने विजयी प्रत्याशी श्वेता चौधरी को प्रमाणपत्र दिया। इसके बाद कार्यकर्ता और समर्थकों ने ढोल नगाड़ो के साथ मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सांसद राजवीर दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर,विधायक अंजुला सिंह माहौर, गौरव आर्य, रामेश्वर उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed