{"_id":"646a436825f1a719290f8275","slug":"billing-counter-opened-after-two-days-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो दिन बाद खुले बिलिंग काउंटर, इंटरनेट ने दिया धोखा, बिना बिल जमा किए लौटे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो दिन बाद खुले बिलिंग काउंटर, इंटरनेट ने दिया धोखा, बिना बिल जमा किए लौटे उपभोक्ता
Sun, 21 May 2023 09:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 21 May 2023 09:44 PM IST
सार
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहर से देहात तक सबस्टेशनों पर ऑनलाइन बिलिंग काउंटर बना रखे हैं। दो दिन पूर्व निगम स्तर से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव किया। इस कारण बिलिंग का काम बाधित था।
विज्ञापन
बिल काउंटर प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दो दिनों से निगम स्तर से बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया। इस कारण बिलिंग की सेवा प्रभावित रही। रविवार की सुबह बिलिंग काउंटर नियत समय पर खुले। इस दौरान इंटरनेट कनेक्टिविटी ने धोखा दे दिया। बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए शहर से देहात तक सबस्टेशनों पर ऑनलाइन बिलिंग काउंटर बना रखे हैं। दो दिन पूर्व निगम स्तर से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा के लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव किया। इस कारण बिलिंग का काम बाधित था। विभागीय अधिकारियों ने राजस्व के ग्राफ को बढ़ाने के लिए रविवार की छुट्टी में बिलिंग काउंटर खोलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
सुबह नियत समय पर बिलिंग काउंटर खुले। लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी ने धोखा दे दिया। लोगों को बिना बिल जमा किए लौटना पड़ा। एसडीओ विशाल निषाद का कहना है कि इंटरनेट कनेक्टिविटी के चलते बिलिंग का काम प्रभावित रहा है।
विज्ञापन