फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   roadways bus collided with bike

Hathras News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती और दो बच्चों की मौत

Thu, 10 Aug 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 10 Aug 2023 01:21 AM IST
सार

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इकबाल, उनकी पत्नी गुलफशा और बेटे आहत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीन माह की बेटी आयत गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर एसडीएम सासनी लवगीत कौर, कोतवाली हाथरस गेट व कोतवाली सासनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
roadways bus collided with bike
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रुहेरी के निकट बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रहे बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों को चपेट में ले लिया। हादसे में दंपती और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन माह की बच्ची की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


मरने वालों की पहचान एत्मादपुर आगरा निवासी इकबाल (२२) पुत्र राजुद्दीन, उनकी पत्नी गुलफशा (२२), डेढ़ वर्षीय बेटे आहत और तीन माह की बेटी आयत के रूप में हुई है। हादसे के वक्त ये बुधवार की दोपहर बाइक से अलीगढ़ से आगरा जा रहे थे। जब ये आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रुहेरी के निकट पहुंचे तभी हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार नरौरा डिपो की बस संख्या यूपी 81 बीटी 0559 ने बाइक ने इन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इकबाल, उनकी पत्नी गुलफशा और बेटे आहत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। तीन माह की बेटी आयत गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर एसडीएम सासनी लवगीत कौर, कोतवाली हाथरस गेट व कोतवाली सासनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसडीएम सासनी अपनी गाड़ी से बच्ची को बागला संयुक्त जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां से बच्ची की हालत गंभीर को देखते हुए चिकित्सक ने उसे उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed