{"_id":"68e29cbf9b64ffcd2002cb8c","slug":"bike-rider-nephew-dies-and-uncle-injured-in-tractor-collision-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: ट्रैक्टर और बाइक भिड़े, बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: ट्रैक्टर और बाइक भिड़े, बाइक सवार भतीजे की मौत, चाचा घायल, परिवार में छाया मातम
Sun, 05 Oct 2025 09:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:59 PM IST
सार
चाचा-भतीजे बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान बिसावर में चक्की के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौत हो गई और चाचा घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड पर बिसावर के गांव विधिपुर में केला देवी कोल्ड के पास 5 अक्तूबर की शाम ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
धीरज (19) निवासी राजनगर कलां सादाबाद और ऋषि बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान बिसावर में चक्की के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने धीरज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दोनों युवक रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। भतीजे धीरज की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे में भतीजे की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
