{"_id":"6499e053d87a29cc610485e4","slug":"bike-rider-fired-in-front-of-ambulance-hathras-news-c-2-1-ali1027-151546-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक सवार ने एंबुलेंस के सामने किए हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक सवार ने एंबुलेंस के सामने किए हवाई फायर
Tue, 27 Jun 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
थाना खंदौली क्षेत्र में मरीज को लेने गई एंबुलेंस के सामने पल्सर बाइक सवार ने हवाई फायरिंग कर दी।
एंबुलेंस चालक सुधीर व मोहित ने बताया है कि वह सोमवार देर शाम आगरा जिले के खंदौली क्षेत्र के गांव बाससोना से एक मरीज को लेकर लौट रहे थे। गांव के बाहर रास्ते पर एक युवक पल्सर बाइक खड़ी करके बैठा था। रास्ते से बाइक हटाने को लेकर बाइक चालक से उनकी कहासुनी हो गई। इसे लेकर बाइक चालक भड़क गया और उसने हवाई फायर कर दिया।
एंबुलेंस में बैठे मरीज ने फायर करने वाले को पहचान लिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। एंबुलेंस चालक मरीज को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गए। यहां उन्होंने डायल 112 टीम को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एंबुलेंस चालकों से पूछताछ की जा रही है। मरीज ने पूछताछ में आरोपी को पहचानने से इंकार कर दिया है। संवाद