फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dragged for 20 meters after getting stuck in the truck, died

Hathras Road Accident: ट्रक में फंसकर 20 मीटर तक घिसटते रहा बाइक सवार, मौके पर हुई मौत

Tue, 13 Sep 2022 01:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dragged for 20 meters after getting stuck in the truck, died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

कोतवाली क्षेत्र के हाथरस सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव बस्तोई राजवाहे पुल के निकट एक ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घसीटते चले गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। रजवाहे पर मौजूद दुकानदारों व राहगीरों ने ट्रक चालक को घेरकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन


गिरधरपुर निवासी जयपाल सिंह पुत्र रोशनलाल (51) शाम को अपनी पत्नी के साथ सिकंदराराऊ के बाजार से खरीदारी कर लौट रहे थे। सूआ मोहनपुर से गांव गिरधरपुर के लिए जाने वाले मार्ग पर वे पत्नी को बस्तोई जाने की बात कहकर वहीं छोड़ गए।
विज्ञापन


जैसे ही जयपाल सिंह बस्तोई राजवाहे के पुल के करीब पहुंचे सिकंदराराऊ की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जयपाल सिंह बाइक सहित बीस मीटर तक घिसटते हुए चले गए। जिसके चलते जयपाल सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में लेकर शव को एकत्रित कर पोस्टमार्टम के लिए सलेमपुर चौकी ले गई। परिजन भी सूचना पर पहुंच गए। घटना के संबंध में अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नही दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed