{"_id":"587bb5024f1c1b3803efe58f","slug":"bike-rider-beat-two-men-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल प्रेमा देवी को अस्पताल ले जाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराराऊ रोड पर शनिवार देर रात बाइक पर सवार दो युवकों को एक अनजान वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्त ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे।
हाथरस जंक्शन थाने के कोतवाल अनिल कुमार सिंह के मुताबिक 20 वर्षीय गौरव भारद्वाज पुत्र ऋषि भारद्वाज हाथरस जंक्शन में रेलवे रोड पर रहता था। वह पड़ोसी से बाइक मांगकर अपने दोस्त विनोद पुत्र भोलाराम निवासी भोपतपुर को लेकर एक ढाबे पर खाना खाने पहुंचा।
खाना खाने के बाद दोनों दोस्त बाइक से लौट रहे थे। तभी एक धर्म कांटे के सामने एक वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद को रेफर किया गया है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह के मुताबिक वाहन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। विनोद की हालत में सुधार होने और परिजनों के शिकायत देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं सासनी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पराग डेयरी के पास सठिया मोड़ पर अलीगढ़ से हाथरस जा रही कार के पहिए में बर्स्ट हो गया। इससे वह सामने से आ रहेी बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई।
घायल महिला को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रेमा देवी पत्नी बालकिशन निवासी रामबिहार कालोनी पला रोड़, अलीगढ़ रविवार को अपने पुत्र के साथ बाइक से जलेसर से लौट रही थी। जैसे ही पराग डेयरी के पास पहुंची वैसे ही सामने से आ रही कार पहिये में बर्स्ट हो गया।
इससे कार असंतुलित हो गई। इसके चलते वह सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। दुघर्टना में प्रेमा देवी का पैर कट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमा देवी को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर किया था। हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली भेजा गया है।