{"_id":"6a8b62b8ce08f9ef7e04b16b","slug":"bike-rams-into-rear-of-max-vehicle-juice-vendor-dies-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102616-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मैक्स में पीछे से घुसी बाइक, जूस विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मैक्स में पीछे से घुसी बाइक, जूस विक्रेता की मौत
Mon, 24 Aug 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
राजकुमार का फाइल फोटो।
- फोटो : File Photo
हाथरस रोड पर खंड विकास कार्यालय के सामने रविवार को बल्लियों से लदी मैक्स पिकअप में पीछे से बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार जूस विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गांव बिसाना जिंद पट्टी चंदपा निवासी करीब 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र सोहनपाल के रूप में हुई है। वह सादाबाद बस स्टैंड के पास गन्ने के जूस की ढकेल लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, वह पंखा ठीक कराने बाइक से गांव से सादाबाद आ रहे थे। इसी दौरान खंड विकास कार्यालय के सामने आगे चल रही मैक्स के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बाइक अनियंत्रित होकर मैक्स में जा घुसी।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राजकुमार को सीएचसी ले गई, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे तो कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
पत्नी की मौत के बाद बच्चों का सहारा थे राजकुमार
करीब दो साल पहले राजकुमार की पत्नी उषा देवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने दो बेटों और दो बेटियों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि दोनों बेटियां अभी अविवाहित हैं। परिजनों के मुताबिक, राजकुमार एक बेटी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे और उसकी शादी की तैयारी में जुटे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने बच्चों के भविष्य और रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
मौसम खराब होने से ढकेल भी नहीं लगा पा रहे थे
राजकुमार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बस स्टैंड के पास गन्ने के जूस की ढकेल लगाते थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब होने के कारण ढकेल नहीं लगा पा रहे थे। परिवार पहले ही आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था। ऐसे में हादसे ने परिवार का सबसे बड़ा सहारा छीन लिया।