{"_id":"66015d86c2908a5ae200e35d","slug":"bike-hit-by-tractor-one-dead-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road accident: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दाऊजी-रमणरेती दर्शन को जा रहे हाथरस के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road accident: ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दाऊजी-रमणरेती दर्शन को जा रहे हाथरस के युवक की मौत
Mon, 25 Mar 2024 04:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 25 Mar 2024 04:49 PM IST
सार
हाथरस में सादाबाद के कुरसंडा निवासी युवक कुरसंडा के एक साथी के साथ बलदेव व रमणरेती दर्शन करने आ रहा था। बलदेव पहुंचने पर पीडब्ल्यूडी डाक-बंगले के सामने ट्रॉली में आलू भरकर ला रहे ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया और दीवार में जा घुसा। बाइक चालक को सीएचसी बलदेव ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दाऊजी व रमणरेती के दर्शन करने आ रहे हाथरस में सादाबाद के दो युवकों की बाइक को ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
हाथरस में सादाबाद के कुरसंडा निवासी 28 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र भूदेव सिंह और हरीश कुमार निवासी कुरसंडा बलदेव व रमणरेती दर्शन करने आ रहे थे। बलदेव पहुंचने पर 24 मार्च सुबह दस बजे पीडब्ल्यूडी डाक-बंगले के सामने ट्रॉली में आलू भरकर ला रहे ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया और दीवार में जा घुसा। बाइक चला रहे संदीप कुमार को सीएचसी बलदेव ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं पीछे बैठे हरीश कुमार बाल-बाल बच गए। संदीप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। संदीप की शादी वर्ष 2016 में प्रेमवती से हुई थी। दोनों से दो बेटे हैं। पिता भूदेव सिंह ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संदीप की मौत से घर में होली पर मातम छा गया। सभी का रो-रो कर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया कि शव का पीएम कराया गया है।
विज्ञापन