{"_id":"6640ec6c4cb19f294201a848","slug":"bike-collides-with-two-brothers-one-dead-and-other-injured-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बाइक ने दो भाइयों में मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बाइक ने दो भाइयों में मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल, मुकदमा दर्ज
Sun, 12 May 2024 09:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 09:51 PM IST
सार
दो भाई वाहन के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे। बाइक ने दोनों भाइयों में टक्कर मार दी। टक्कर से एक भाई की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मृतक संदीप
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा-अलीगढ़ हाईवे स्थित समामई पेट्रोल पंप के पास 11 मई की देर शाम एक युवक में बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पास में खड़ा भाई चोटिल हो गया।
विज्ञापन
24 वर्षीय संदीप पुत्र विशंभर सिंह अपने भाई कुलदीप के साथ आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अलीगढ़ की तरफ से आ रही एक बाइक सवार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर मौत हो गई। कुलदीप चोटिल हो गया। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों को हादसे के सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुलदीप ने बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन