{"_id":"6558cefc26e61ed8420a037e","slug":"bihar-youth-dies-after-falling-from-train-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन से गिरा बिहार का युवक, हुई मौत, परिजनों से साधा जा रहा संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन से गिरा बिहार का युवक, हुई मौत, परिजनों से साधा जा रहा संपर्क
Sat, 18 Nov 2023 08:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 18 Nov 2023 08:19 PM IST
सार
ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत हो गई। युवक रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। रात में पेट्रोलिंग कर रहे कर्मियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के दरियापुर के बीच खंभा संख्या 1300/9-11 के पास ट्रेन से गिरकर बिहार के युवक की मौत हो गई। युवक रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। रात में पेट्रोलिंग कर रहे कर्मियों ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी तो उनके निर्देश पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को मौके पर रुकवाया गया।
विज्ञापन
इसमें रखकर पेट्रोलमैन घायल अवस्था में युवक को हाथरस जंक्शन स्टेशन लेकर पहुंचे। वहां से रेलवे सुरक्षा बल ने 108 एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान उसके पास से मिले कागज के आधार पर विपिन कुमार (38) पुत्र रामायण प्रसाद निवासी कानूटोला, सुगोली पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। युवक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन